मैं दिल्ली हूं I am delhi
दिल्ली का शीतकालीन दिवाली उपहार 2026
1 गंदी हवा
2 गंदा पानी
सर्दियों में दिल्ली</i> में वायु प्रदूषण बढ़ जाता है क्योंकि यह एक घनी आबादी वाला शहर है। लोग विभिन्न राज्यों से आकर इस छोटे शहर में बस जाते हैं। लोग यहाँ अपनी आजीविका कमाने के लिए बाहर जाते हैं। धीरे-धीरे यह एक विशाल आबादी वाला शहर बन गया है, जो छोटे-छोटे गाँवों से घिरा हुआ है, जिसके कारण यहाँ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है वायु प्रदूषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते लोग अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए घर से निकलते ही मास्क का इस्तेमाल करते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि जनसंख्या के साथ-साथ दिल्ली में वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी बढ़ रहा है। यातायात को देखिए, वाहनों की लंबी कतारें हमारे पर्यावरण को सबसे अधिक प्रदूषित कर रही हैं और कारखाने हमारे पर्यावरण के साथ-साथ जल प्रदूषण का भी सबसे अधिक कारण बन रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए दुगनी कीमत चुकानी पड़ती है, जिनके पास पैसा नहीं है, उन गरीबों के लिए भोजन तो दूर की बात है, उन्हें पानी मिलना भी सौभाग्य की बात नहीं है। दिल्ली को दिलदार लोगों का शहर कहा जाता है, लेकिन यह धनवान लोगों का शहर है। जो लोग यहां आते हैं, उन्हें समय के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोग जहां रहते हैं, वहां की दुकानें गंदी हैं, और लोग गंदी दुकानों से खाने-पीने का सामान खरीदते हैं, जिसके कारण लोग सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। आज के समय में लोग अपने स्वास्थ्य की बिल्कुल परवाह नहीं करते क्योंकि हर जगह भूख है, जिसके कारण उन्हें पेट भरने के लिए सबसे गंदा खाना खाना पड़ता है, सबसे गंदा पानी पीना पड़ता है, गंदी हवा में सांस लेनी पड़ती है, जिसके कारण लोगों को बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
टिप्पणियाँ